जिला कराटे संघ बलिया की बदली सत्ता, बालकृष्ण मूर्ति को मिली कमान

जिला कराटे संघ बलिया की बदली सत्ता, बालकृष्ण मूर्ति को मिली कमान


बलिया। उत्तर प्रदेश कराटे संघ ने बलिया में बड़ा परिवर्तन किया है। संघ ने जिला कराटे संघ बलिया का अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति एवं सचिव सुमित कुमार झा को मनोनीत कर कराटे खेल को सुदृढ़ करने-कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच, जिला कराटे संघ बलिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव सुमित झा को मिष्ठान खिलाते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी उर्फ मनु व जिला फुटबॉल संघ के सचिव अरविन्द सिंह ने बधाई दी। वही, शुक्रवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व सचिव ने जापलिनगंज स्थित जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजित कर कराटे खेल के प्रचार-प्रसार एवं विकास का 'खाका' तैयार किया। 
बताया जा रहा है कि इधर कुछ महीनों से जिला कराटे संघ बलिया की अनियमितताओं और खिलाड़ियों के विरोध की शिकायत उत्तर प्रदेश कराटे संघ को मिल रही थी। खिलाड़ियों को नेशनल के नाम पर अमान्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने की बात भी सामने आ रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश कराटे संघ के सचिव शिहान जसपाल सिंह ने जिला कराटे संघ बलिया की कमान बाल कृष्ण मूर्ति एवं सुमित कुमार झा को सौंप दी है। इनसे अपेक्षा की गई है कि ये बलिया में कराटे खेल को नई बुलंदी देंगे। प्रांतीय निर्देश के आधार पर शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष व सचिव ने बैठक की। इसमें तय हुआ कि जनपद के समस्त विद्यालयों से संपर्क कर उनके विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कराने का प्रयास होगा। बैठक में सह सचिव नकुल रावत, कोषाध्यक्ष आरिफ हुसैन, अजय सोनी, प्रवीण मिश्रा, कमलेश, विवेक, राजेश, लक्ष्मण यादव, अभिषेक भारद्वाज, प्रभा पांडे व वसुंधरा पांडे इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश