बलिया : पुरानी पेंशन बहाली को अटेवा ने कसी कमर, 22 को दिखेगी बड़ी ताकत

बलिया : पुरानी पेंशन बहाली को अटेवा ने कसी कमर, 22 को दिखेगी बड़ी ताकत


बलिया। अटेवा की पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में जनपद मुख्यालय पर 22 अक्टूबर को प्रस्तावित पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाॅसडीह शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक-कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को बीआरसी बाॅसडीह पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने  पुरानी पेंशन को कार्मिक का जीने का आधार बताया। साथ ही इस आंदोलन की सफलता के लिए अनवरत संघर्ष की आवश्यकता को रेखांकित किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य  विनय राय ने 22 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित 'पदयात्रा कार्यक्रम' की सफलता के लिए उपस्थित साथियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने अटेवा के पेंशन आंदोलनों का वृत्त प्रस्तुत कर संगठन की उपादेयता पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने अटेवा को पेंशन आन्दोलन का पर्याय बताया। अटेवा बांसडीह ब्लॉक अध्यक्ष रामजी वर्मा ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक बाँसडीह के शिक्षक व कर्मचारी साथियों से निरंतर सम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या बल के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में संजीव कुमार सिंह (जिला मीडिया सह प्रभारी, अटेवा), हरेराम सिंह (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, बांसडीह), महामंत्री संतोष तिवारी, अरुण सिंह, आदित्य यादव, अजय पाठक, श्रीमती गीता सिंह, सिंपल चौरसिया, रामराज, अनिल तिवारी, अमरजीत, छोटेलाल, अरविंद, संजय, विपिन मौर्य, बैजनाथ प्रजापति, चंद्रेश तिवारी, देशबन्धु, सुरेश वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, परशुराम, अभिषेक सिंह, फूल चंद इत्यादि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे