पंचतत्व में विलीन हुए बलिया बीएसए के पिता, शोक की लहर

पंचतत्व में विलीन हुए बलिया बीएसए के पिता, शोक की लहर

मऊ/बलिया। बलिया में तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनिराम सिंह के पिता सुमिरन सिंह (88) का निधन शनिवार की सुबह हो गया। जनपद के जगदीपुर निवासी मनिराम सिंह के पिता जी के निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर घाट पर किया गया, जहां इकलौता पुत्र बीएसए मनिराम सिंह ने दी।

इस मौके पर प्राशिसं बलिया के जिलासंयोजक/जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सहसंयोजक अजय मिश्र, जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ पंकज सिंह, रसड़ा ब्लाक के अध्यक्ष बलवंत सिंह, मंत्री उदय नारायण राम, सुशील कुमार, डॉ. अनिल सिंह सेंगर, मनीष ओझा, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी और शिक्षकों ने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि भी दिया।

अर्पित की श्रद्धांजलि

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह के पिता सुमिरन सिंह के निधन पर शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय मउरहां पर शोक सभा का आयोजन कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में दुष्यन्त सिंह, मनोज कुमार, उमेश चन्द, विभा देवी, सोनू वर्मा और सभी छात्र शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली