बलिया : स्वास्थ्य परीक्षण कर 312 को दी दवा, कुपोषित बच्चों व महिलाओं पर विशेष ध्यान

बलिया : स्वास्थ्य परीक्षण कर 312 को दी दवा, कुपोषित बच्चों व महिलाओं पर विशेष ध्यान


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। नवानगर ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा हुसेनपुर के रविदास मन्दिर पर जन साहस संस्था व आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 

इसमें शून्य से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग के अलावा गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 312 लाभार्थियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही कुपोषित बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया। वहीं चिकित्सकों ने धात्री महिलाओं व बालिकाओं को गुड व बैड टच के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें आयरन व कैल्शियम सहित मास्क, सेनीटाइजर, सेनेटरी पैड्स आदि उपलब्ध कराया।

इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय , डॉ एस कुमार, फार्मासिस्ट गुड्डू राय, मुकेश कुमार सहित  आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, संस्था के जिला समन्वयक कृष्ण कांत राय, कुंजन गुप्ता, सुनीता पाल, रामयश, रत्नेश कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार, रंजना गुप्ता, अन्नू कुमारी, संदीप कुमार, भरत यादव एवं अनवर कमाल खान आदि मौजूद रहे।

चिह्नित 12 बच्चों का होगा निशुल्क आपरेशन

उधर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण शिविर आयोजित कर जन्म से कटे होंठ व कटे तालू वाले बच्चों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों को टीम ने कुल 12 बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। 

इस मौके पर डा. नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाको में निशुल्क इलाज हेतु इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर लगातार एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें चिन्हित बच्चों का कर निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. बीके राय, डॉ. देवानंद ,डॉ. नदीम इकबाल, आशुतोष राय, नंदिनी राय, रानी पांडेय आदि मौजूद रहीं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार