बलिया : फौजी की हत्या में बदमाशों ने पार कर दी बेरहमी की हदें, बड़ी मिलनसार थे RP SINGH

बलिया : फौजी की हत्या में बदमाशों ने पार कर दी बेरहमी की हदें, बड़ी मिलनसार थे RP SINGH

                रमेश प्रताप सिंह

बलिया। गला काटकर बदमाशों ने जिस रमेश प्रताप सिंह (52) की बदमाशों ने हत्या की है, वे INDIAN NAVY से रिटायर थे। शहर से सटे जलालपुर में मोटर पाट्र्स की दुकान संचालित करने वाले व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी रमेश प्रताप सिंह की हत्या बदमाशों ने क्यों की ? इसकी जांच में पुलिस जुटी है। घर में पत्नी व पुत्र जहां बेसुध पड़े है, वहीं पूरी कालोनी सहमी है। 


बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी रमेश प्रताप सिंह का पुराना घर गांव में है। वे जलालपुर नई बस्ती में मकान बनवाकर रह रहे थे। इनका बड़ा बेटा मुकेश गल्फ कंट्री में है, जबकि छोटा बेटा रूपेश मां-बाप के साथ ही पर रहता है। शुक्रवार की शाम रमेश प्रताप सिंह दुकान से घर लौटे। 


कुछ देर बाद पत्नी किसी मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटी तो लॉन में पति की बाइक खड़ी थी, लेकिन वे नहीं दिखे। आवाज दी, लेकिन कही से रिस्पांश नहीं मिला। इसी बीच, अहाते में जमीन पर गिरे लहूलुहान हाल में पति को देख वह गिर पड़ी। चर्चा है कि मृतक की गर्दन में तार भी लिपटा था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डाग स्क्वायड टीम भी पहुंच गई। रात से ही शुरू जांच-पड़ताल जारी है। CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश