बलिया : थानाध्यक्ष के खिलाफ बुर्जुग ने लगाया ऐसा आरोप, SHO ने बताया बेबुनियाद

बलिया : थानाध्यक्ष के खिलाफ बुर्जुग ने लगाया ऐसा आरोप, SHO ने बताया बेबुनियाद

बैरिया/रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग मदन मोहन सिंह ने रेवती पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र के जरिये रेवती पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मदन मोहन सिंह का आरोप है कि रेवती पुलिस ने उनके किराने की दुकान को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, थाने जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें अकारण धमकी दी। यही नहीं, थानाध्यक्ष ने मेरी पत्नी शिव कुमारी देवी को भी अपमानित किया। मदन मोहन सिंह का कहना है कि पुलिस हमारे गांव के कुछ दबंग लोगों के प्रभाव में है। जिनके  इशारे पर मुझे गांव से उजाड़ना चाह रही है। उन्होंने तत्काल न्याय की मांग की है। इस सम्बंध में एसएचओ रामायण सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। जिस जमीन पर निर्माण कार्य मदन मोहन सिंह करा रहे है, उस स्थगन आदेश है। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को शांति भंग में चालान भी किया गया था। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'/पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश