बलिया : ट्रैक्टर के रोटर में फंसे युवक की दर्दनाक मौत

बलिया : ट्रैक्टर के रोटर में फंसे युवक की दर्दनाक मौत


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव के झंगही मौजे में ट्रैक्टर के रोटर में फंसकर घायल युवक की मौत वाराणसी ले जाते समय रास्ते में शुक्रवार की शाम को हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाहपुर के झंगही मौजा निवासी नारद गोंड़ के खेत की जुताई रोटर लगे ट्रैक्टर से हो रही थी। ट्रैक्टर पर नारद का 30 वर्षीय पुत्र पिंटू बैठ कर खेत की जुताई करवा रहा था। इसी बीच पिंटू का पैर फिसलकर ट्रैक्टर के रोटर में फंस गया, जिससे पिंटू बुरी तरह से घायल हो गया।आनन-फानन में परिजन घायलावस्था में पिंटू को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय घायल पिंटू ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली