लेखपाल के लिए डीएम के आदेश का कोई औचित्य नहीं !

लेखपाल के लिए डीएम के आदेश का कोई औचित्य नहीं !


बांसडीह, बलिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार कहा था कि जिलाधिकारियों का तबादला करना आसान है, लेकिन लेखपालों का स्थानांतरण लोहे का चना चबाने जैसा है। लेखपालों की पहुंच बहुत ऊपर तक होती है। यह कथन जिले के बांसडीह तहसील अन्तर्गत एक लेखपाल पर सटीक बैठती है। इस लेखपाल के रसूख के आगे एसडीएम की कौन कहे डीएम का आदेश भी बेअसर है। 

प्रशासनिक रुटीन के तहत पिछले साल अगस्त माह में वर्षों से एक ही गांव में जमे करीब दो दर्जन लेखपालों का तबादला एसडीएम के स्तर से किया किया गया। इसमें एक नाम अविनाश सिंह का था। आदेश के तहत इनको हरिहाकला से हटाकर रेवती का चार्ज दिया गया था, जबकि विसौली में तैनात लेखपाल अजित कुमार सिंह को हरिहाकला में तैनात किया गया। पर अफसोस उक्त आदेश आज भी रद्दी की टोकरी में पड़ा है। ताज्जुब की बात यह है इसी आदेश पर अन्य लेखपाल नवीन कार्यस्थल पर योगदान दे रहे हैं, लेकिन अविनाश सिंह अभी भी वहीं डटे हैं। 

इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने 29 जून को जिलाधिकारी से शिकायत कर लेखपाल अविनाश सिंह को तत्काल हटाने की मांग की। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम बांसडीह को तत्काल उक्त लेखपाल से चार्ज हस्तानांतरण व नवीन तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराने का आदेश निर्गत किया। पर अफसोस डीएम के आदेश के लगभग एक माह बाद भी  लेखपाल ने अभी तक हरिहाकलां का चार्ज नहीं दिया है और रेवती का भी चार्ज इन्होंने ले लिया है। सूत्रों की माने तो ये रेवती में कार्य भी कर रहे है। 


स्थानांतरण आदेश के बाद भी चार्ज न छोड़ना अनुशासनहीनता है। मामला संज्ञान में है, लेकिन कोविड-19 के कारण किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। समय आते ही जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दुष्यंत कुमार मौर्य, SDM बांसडीह



विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान