बलिया के इस शख्स ने ऐसे बचाई एक जिन्दगी

बलिया के इस शख्स ने ऐसे बचाई एक जिन्दगी


बलिया। रक्तदान की महत्ता क्या होती है। यह रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। इसके लिए शहर के पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा 'झब्बू' ने बड़ा दिल दिखाया, जिसकी सभी सराहना कर रहे थे।
दरअसल, सोहांव ब्लाक के बड़ौरा निवासी कमलाकांत सिंह की एक किडनी खराब हो गयी है। उनका इलाज वाराणसी स्थित बीएचयू में चल रहा है। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते समय पर ऑपरेशन नहीं हो पाया। हालात सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा था। इस बीच शुक्रवार को कमलाकांत की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उनके भाई मंगल सिंह उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में डा. तोशिका सिंह ने देखने के बाद तत्काल दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई। चूंकि कमलाकांत सिंह का ब्लड बी निगेटिव है। इस ग्रुप के ब्लड का मिलना बहुत मुश्किल होता है। भाई को बचाने के लिए मंगल सिंह ने अपने दोस्तों की मदद से ब्लड के इंतजाम में जुट गए। इस बीच सागर सिंह राहुल के माध्यम से पूर्व सभासद आदर्श मिश्र झब्बू को जैसे ही पता चला कि खून के अभाव में किसी की जान पर बन आयी है, वे रविवार को फौरन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ब्लड दिया। जिसके बाद कमलाकांत को खून चढ़ाया गया। हालांकि, इसके पहले उन्हें एक यूनिट खून चढ़ाया गया था, जो नाकाफी था। झब्बू की इस नेकनीयती की सभी सराहना कर रहे थे। झब्बू ने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ी कोई भी सेवा नहीं है। मुझे जब भी पता चलता है कि कोई खून के अभाव में परेशान है, मैं खुद को रोक नहीं पाता। उन्होंने कहा कि दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए। क्योंकि यह मानवता की सेवा है। बता दें कि सागर सिंह राहुल व आदर्श मिश्र झब्बू समेत शहर में दर्जनों युवाओं की एक टोली है, जो रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहती है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्