बलिया : घिनौनी हरकत में सलाखों के पीछे पहुंचा युवक
On



बलिया। नरही पुलिस ने बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
नरही थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुधवार को तहरीर दिया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह 06.30 बजे घर से खेत में शौच करने गयी थी, तभी चौरा निवासी लकी सिंह छेड़खानी करने लगा। लड़की चिल्लाने लगी तो वह उसका मुंह दबा दिया। घर वाले पहुंचे तो लकी सिंह वहां से भाग गया। पुलिस ने धारा 354क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रनि ज्ञानेश्वर मिश्रा, उनि गोपाल मौर्या, का. जगजीवन राम शामिल रहे।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
19 Oct 2025 22:54:05
बलिया : बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने रविवार को सरयू नदी से सुल्तानपुर, भोजपुरवा गांव के पास हो रहे कटान...
Comments