बलिया में स्वयं सहायता समूह करेंगे बिजली बिल की वसूली

बलिया में स्वयं सहायता समूह करेंगे बिजली बिल की वसूली


मनियर, बलिया। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिल की वसूली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा कराने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। इसके लिए जनपद में मिशन व पावर कारपोरेशन के बीच करार भी हो चुका है। 

अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्वयं सहायता समूह व उसके एक सदस्य को नामित किया जाना है। चूंकि बिल का भुगतान ई वालेट से किया जाना है, ऐसे में महिला सदस्य 8वीं या उससे ज्यादा पढ़ी नामित करने को कहा गया है, ताकि कहीं परेशानी न हो। 

इस संबंध में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक समूह व उसकी एक महिला सदस्य का चयन कर लें। इस संबंध में पत्र, सूची व फॉरमेट सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी मनियर रमेश यादव व एडीओ आईएसबी आलोक सिंह ने दी।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली