बलिया : नीट में चमका किसान का बेटा, कामयाबी की उड़ान भरी शिक्षिका की बेटी

बलिया : नीट में चमका किसान का बेटा, कामयाबी की उड़ान भरी शिक्षिका की बेटी


आद्या

बलिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के परिणाम घोषित कर दिए है। परिणाम में जनपद के गडहांचल की मिट्टी से आशीष राय व आद्या राय ने सफलता की चमक बिखेरी है। भरौली निवासी भरत राय व रीना राय के पुत्र आशीष राय ने 720 में 658 अंक अर्जित कर आल इण्डिया में 2921 रैंक पायी है। आशीष के पिता भरत राय पेशे से कृषक व माता रीना राय गृहणी महिला हैं। आशीष ने मोतीलाल इंजीनियरिंग कालेज प्रयागराज से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग से एक साल पूरा कर लिया है।

आशीष राय

परिणाम में सफलता पाने वाली आद्या मूलतः बिहार की निवासी हैं, लेकिन इनका लालन पालन गडहांचल के बघौना गांव स्थित ननिहाल में हुआ है। आद्या के मामा बिजेंद्र राय वरिष्ठ समाजसेवी व राजनीतिज्ञ हैं। माता अनुपमा राय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली में अध्यापिका हैं। वहीं पिता अनिल कुमार तिवारी बोकारो न्यायालय में हैं। आद्या ने आल इण्डिया में 12212वीं रैंक हासिल की है। दोनों होनहारों की सफलता पर गडहा विकास मंच के सचिव बिजेन्द्र राय, अध्यक्ष चन्द्रमणि राय, रियाजुद्दीन 'राजू', रमेश यादव, कृष्णानन्द राय, अनिल राय आदि ने शुभकामनांए व्यक्त की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली