बलिया : छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव, जानें क्या मिला जबाब

बलिया : छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव, जानें क्या मिला जबाब


बैरिया, बलिया। कोविड की वजह से रुके छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रो में आक्रोश है। छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। कहा कि अब कोविड-19 का बहाना नहीं चलेगा। चुनाव कराना पड़ेगा। मामला सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्ट पूरी का है, जहां सैकड़ों छात्रों ने प्राचार्य को यह कहते हुए सोमवार को घेर लिया कि कोविड  का बहाना नहीं चलेगा। पंचायत चुनाव हो सकता है। विधानसभा चुनाव हो सकता है, तो छात्र संघ का चुनाव क्यों नहीं हो सकता है। इसके लिए छात्रो ने प्रचार्य को ज्ञापन भी दिया। प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि ज्ञापन को कुलपति को भेजूंगा। अनुमति मिली तो छात्र संघ का चुनाव कोविड-19 का पालन करते हुए जरूर कराया जाएगा। पत्रक देने वालों में धनंजय पासवान, दीपू कुमार यादव, अजय कुमार राम, राहुल गोड़,  हरिओम यादव, सोनू, सुजीत कुमार, हरेंद्र यादव, अमित कुमार व मुकेश यादव सहित दर्जनों छात्र शामिल रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा