सड़क मरम्मत के नाम बलिया में खेल, पब्लिक नाराज

सड़क मरम्मत के नाम बलिया में खेल, पब्लिक नाराज


मनियर, बलिया। सड़क मरम्मत के नाम पर की खानापूर्ति की जा रही है। इस खानापूर्ति के चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। बताते चलें कि मनियर बलिया मार्ग पर गौरा बंगही स्वर्गीय राम नारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस जगह पर अक्सर वाहन फंस जाते हैं।

संयोग से माझी पुल के मरम्मत के वजह से पूल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो गया था जिसके कारण ओवरलोड ट्रकों का आवागमन बंद था। कुछ दिनों तक राहत जरूर मिली लेकिन चर्चा है कि उक्त पुल पर से वाहनों के आवागमन पर रोक हटा दी गई है। इस कारण मांझी, बैरिया, रेवती, सहतवार बांसडीह मनियर, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड  देवरिया गोरखपुर सोनौली इत्यादि क्षेत्रों से नेपाल में जाने वाले ट्रकों का परिचालन शुरू होने की संभावना है। 

इस क्षतिग्रस्त मार्ग पर गिट्टी डालकर पीचिंग किया जा रहा है जो संतोषजनक नहीं है। भारी वाहन के आने के वजह से नया पीचिंग भी टूट गया है। वहां नीचे जेसीबी मशीन से खुदवा कर बोल्डर डालकर रोड को मरम्मत करने की आवश्यकता है, लेकिन विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है। काफी संख्या में अगर ट्रकों का आवागमन हुआ तो पुनः यहां जाम लगना स्वाभाविक है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार