बलिया : सपरिवार पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों में दिखा उत्साह

बलिया : सपरिवार पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों में दिखा उत्साह


बलिया। जिला आकांक्षा समिति और जिला उद्योग केंद्र के बैनर तले आयोजित दीया-बाती प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुरूवार को लोगों ने हस्तशिल्पी सामानों की खूब खरीदारी की। मिट्टी के दीए के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की कलाओं से बनाए गए पूजन सामग्री की भी विक्री हुई। जिलाधिकारी एसपी शाही सपरिवार मेले में पहुंचे और हस्तकला से जुड़ी कई तरह के सामानों को खरीदा।


मेले के अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों व एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। वहां लगे स्टॉलों को देखा। खासतौर पर मिट्टी से बने तरह-तरह के आइटम पर सबकी खास नजर बनी रही। जिलाधिकारी श्री शाही भी मेले में समय—समय पर पहुंचते रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल समेत सभी स्टालों पर जाकर जरूरी जानकारी लेते रहे। उन्होंने सभी कैडेट्स व स्कूली बच्चों से बातचीत की और यह संदेश दिया कि मिट्टी के दिए जलाने की अलख गांव—गांव जलाने के लिए जागरूक करने में योगदान दें। अंतिम दिन जीजीआईसी स्कूल, एपेक्स स्कूल गड़वार, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के बच्चों ने प्रदर्शनी में लगे सामानों को देखा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा