खरीद-दरौली पुल : एप्रोच मार्ग की जमीन रजिस्ट्री को लेकर किसानों संग बैठक में बड़ा फैसला

खरीद-दरौली पुल : एप्रोच मार्ग की जमीन रजिस्ट्री को लेकर किसानों संग बैठक में बड़ा फैसला


सिकन्दरपुर, बलिया। घाघरा नदी पर बन रही खरीद-दरौली पुल के एप्रोच मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एसडीएम अभय सिंह लगातार प्रयासरत हैं। वहां एप्रोच मार्ग के लिए करीब 40 फीसदी जमीन की खरीद तो हो चुकी है, लेकिन शेष जमीन की खरीद के बीच आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार को उन्होंने एक बार फिर खरीद गांव में किसानों के साथ खुली बैठक की। कुछ किसानों के मन में भ्रांतियां थी, जिसे नियम आदि का हवाला देकर दूर किया।
उन्होंने बताया कि अंश के अनुसार मुआवजा मिलेगा। अंत में बैठक का परिणाम सकारात्मक रहा और अधिकांश किसान सन्तुष्ट नजर आए। एसडीएम ने कहा कि अभी भी किसी को कोई दिक्कत या भ्रांति होगी तो उसे दूर किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि खरीद-दरौली पुल परियोजना सिकंदरपुर क्षेत्र के चहुँमुखी विकास की संभावनाओं को लेकर आने वाली परियोजना है, इसलिए जरूरी है कि हर कोई मिलजुल कर  सकारात्मक सोच के साथ हल निकाले। 
बता दें कि एक पखवारा पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से भी विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की थी। उसमें सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव ने खरीद-दरौली पुल के एप्रोच मार्ग में आ रही बाधाओं से अवगत कराया था। तब मुख्यमंत्री ने इन सभी बाधाओं को दूर करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी थी। इसके बाद सिकन्दरपुर के आए नए एसडीएम अभय सिंह लगातार किसानों से बातचीत कर उनको सन्तुष्ट करते हुए मामले का हल निकालने में लग गए। बुधवार की हुई मीटिंग को देखा जाए तो लगभग सभी बाधाएं दूर होती भी दिख रही है।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार