DIGITAL इण्डिया : उपभोक्ताओं को धोखा दे रहा बलिया के इस गांव में लगा Jio टॉवर

DIGITAL इण्डिया : उपभोक्ताओं को धोखा दे रहा बलिया के इस गांव में लगा Jio टॉवर


बैरिया, बलिया। Digital इण्डिया व स्कील इण्डिया के जमाने में संचार क्रान्ति भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। कोरोना महामारी ऐसी विपरित परिस्थिति में संचार की बदहाली समझ से परे है। कोरोना के चलते स्कूल कालेज बन्द है, लिहाजा ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है। लेकिन संचार की लचर व्यवस्था के कारण छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जी हां, हम बात कर रहे है जीओ नेटवर्क का। दलन छपरा में लगा जीओ टॉवर  एक सप्ताह से बन्द पड़ा है। इसके चलते बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, शिक्षका का गुगल मीट प्रशिक्षण आदि प्रभावित है।

दलन छपरा में जब जीओ का टॉवरर लगा था तो लोग खुश थे। उन्हें लगा था कि अब जीओ का नेटवर्क तेज हो जायेगा, लेकिन ऐसा हुआ नही। बिजली रहने पर टॉवर चलता था और बिजली नहीं रहने पर टॉवर बन्द हो जाता था।जानकार बता रहे है कि टॉवर पर जनरेटर चलाने के लिए डीजल भी आता है, लेकिन उसे काले बजार में बेच दिया जाता है। हालत यह है कि विगत एक सप्ताह से दलन छपरा का टावर बन्द है। 

बलिया व आजमगढ़ में तैनात जीओ अधिकारियो से सम्पर्क करने पर रटा रटाया जबाब मिलता है कि दिखवाया जा रहा है।उधर, टॉवर बन्द होने से सोशल साइट, WhatsApp, पेसबुक, tweeters आदि उपभोक्ताओं के बन्द पड़े है।सैकड़ो उपभोक्ताओ में जीओ सर्विस के प्रति आक्रोश है। दर्जनों उपभोक्ताओं ने जीओ के खिलाफ फोरम जाने का मन बना लिया है। वही कुछ उपभोक्ताओ ने आन लाईन पढ़ाई प्रभावित होने पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में कार की टक्कर से अर्जुन (10) पुत्र गोपाल की मौत हो...
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण
Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती
Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद
महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित
22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका