बलिया में करंट ने सुबह-सुबह ली एक जान, मचा कोहराम
On



रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के डुमर कोठी मंगरौली में रविवार को तड़के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से राधा यादव (75) की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वृद्घ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि रविवार को तड़के करीब तीन बजे राधा यादव शौच के लिए खेत में जा रहे थे। घर के पास ही टूटकर गिरे 11 हजार पॉवर के विद्युत तार की जद में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी करीब पांच बजे तब हुई, जब उनका भतीजा रामजी यादव शौच के लिए निकला। सूचना पर पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 23:24:55
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...



Comments