बलिया : कृतिका यादव को हराकर सकलदीप, संजू को पराजित कर शारदा बनी प्रधान

बलिया : कृतिका यादव को हराकर सकलदीप, संजू को पराजित कर शारदा बनी प्रधान

बलिया। नगरा ब्लाक की ग्राम पंचायत त्रिलोक मंदा में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव सकलदीप चौहान जीत गये है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कृतिका यादव को 81 मतों से हराकर जीत हासिल की है। चुनाव अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि कुल 773 मतों में सकलदीप चौहान को 403, कृतिका यादव को 322 मत प्राप्त हुए, जबकि 48 मत अवैध घोषित किए गए। यह सीट ग्राम प्रधान राजकुमार यादव के निधन से रिक्त हुई थी। 

चिलकहर ब्लॉक अंतर्गत मझौवां गांव में हुए प्रधान पद के उपचुनाव में शारदा देवी पत्नी सुधाकर प्रसाद ने 64 मतों से जीत दर्ज की। शारदा देवी को 323 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे नंबर पर संजू देवी पत्नी अरविंद कुमार को 259 मत मिले। तीसरे नंबर पर मंजुला देवी पत्नी जितेंद्र राम को 159 प्राप्त हुए। बता दें कि 1189 वोटों में से 748 वोट पोल हुए थे। शारदा देवी को नव निर्वाचित होने के बाद आरओ समरजीत द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्