बलिया : यूं साथ छोड़ जायेगा सूरज, किसी को भरोसा न था

बलिया : यूं साथ छोड़ जायेगा सूरज, किसी को भरोसा न था


रसड़ा, बलिया। गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत की नींद सो चुके उरदैना गांव निवासी सूरज राजभर (18) के घर करूण-क्रंदन व चीत्कार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। घटना के 24 घंटे बाद भी गांव में सियापा पसरा रहा। 

बता दे कि उरदैना गांव निवासी सूरज राजभर (18) पुत्र संजय राजभर शौच के लिए नहर की ओर जा रहा था, तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और सूरज झुलस गया। रसड़ा सीएचसी पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसी वक्त समय कुरेम गांव में घर के आंगन में बैठे इंद्रजीत चौहान (27), पत्नी पूजा (23), रंजू (50) व संतोष (23) गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनका उपचार चल रहा है।

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश