बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजारी डकैत

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजारी डकैत


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी काली मंदिर के समीप पुलिस ने रविवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह क्षेत्र के गंगा पार ड्रेजिंग कार्य कर रहे कर्मचारियों को मारपीट कर घायल करने तथा लूटपाट करने वाले बिहार के गिरोह में शामिल था। यह 25 हजार का इनामिया बताया जा रहा है, जो तमंचे व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पार पचरुखिया मौजे में ड्रेजिंग कार्य करा रही कंपनी की साइट पर 7 जून की देर रात दर्जनभर असलहाधारी बदमाशों ने लूट पाट किया था। तहरीर की मिलने के बाद हल्दी पुलिस ने धारा 395, 412 आईपीसी का अपराध दर्ज किया था। रविवार की सुबह हल्दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती के आरोपी हल्दी काली मंदिर होते हुए कही जा रहा है।

थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय व उपनिरीक्षक राघवराम यादव ने अन्य हमराहियों के साथ हल्दी काली मंदिर पहुंचे।पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर  पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा डकैती के 320 रुपये नगद व डकैती का रेडमी कंपनी का मोबाईल मिला। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि रामगढ़ में हुई डकैती में शामिल था। वह अपना नाम सुदर्शन यादव पुत्र पोछन यादव निवासी पचकौड़ी के डेरा थाना शाहपुर, जिला आरा (भोजपुर), बिहार बताया।

थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सुदर्शन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिक्षक बलिया द्वारा 25 हजार का इनाम की घोषणा की गई थी।अभियुक्त अंतरराज्यीय डकैत है।जिसका एक गिरोह है। इसके गिरोह के  सदस्यों के विरुद्ध लूट व हत्या जैसे अपराधों से सम्बंधित कई मुकदमे है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तथा उप निरीक्षक के साथ कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल सतीश यादव व दुर्ग विजय यादव आदि रहे।

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश