बलिया : चाकू मारकर युवक की हत्या, गांव में तनाव ; पहुंची पुलिस
On



रेवती, बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में गुरुवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही, गांव में तनाव बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि बलेऊर गांव निवासी जितेन्द्र (35) पुत्र छोटक उर्फ ढोढ़ा को मामूली विवाद में एक पक्ष ने चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया।घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात कही जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों का थाने पर जमावड़ा लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments