बलिया : दिव्यांग व महिला शिक्षकों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीएसए ने दिया विद्यालय आवंटन पत्र

बलिया : दिव्यांग व महिला शिक्षकों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीएसए ने दिया विद्यालय आवंटन पत्र





बलिया। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनन्द के निर्देश के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीएसए शिव नारायण सिंह ने नवनियुक्त 660 शिक्षकों में शामिल दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन पत्र निर्गत किया। पूरी पारदर्शी व्यवस्था के बीच विद्यालय आवंटन पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षक काफी खुश नजर आये। 
बता दे कि बुधवार को ही डायट पकवाइनार बलिया पर दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों को बीएसए ने विद्यालय आवंटन पत्र निर्गत करना शुरू कर दिया था। गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव व एसडीएम सीमा पांडेय की मौजूदगी में सभी महिला अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन पत्र निर्गत किया गया। इसमौके पर पटल सहायक प्रशांत पांडेय, विशेषज्ञ एमआईएस अनुराग, डीसी नुरुल हुदा, डीसी एमआईएस सौरभ गुप्ता, अनुपम सिंह, विजय गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद