KBC 12 : आज सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेगा बलिया का यह शख्स

KBC 12 : आज सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेगा बलिया का यह शख्स


बलिया। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन 28 सितंबर से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। कोरोना काल (Covid-19) में KBC 12वें सीजन के फॉरमेट में काफी कुछ बदला गया है। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पूरी सावधानी बरती जाएगी। KBC के सेट पर इस बार कोई दर्शक भी मौजूद नहीं होंगे। हालांकि बलिया जनपद के लिए 12वें सीजन का पहला काफी खास होगा, क्योंकि यहां का लाल सोनू कुमार गुप्त सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर होंगे। 
उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित बलिया जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगिरिसर गांव निवासी सोनू कुमार गुप्ता फिलहाल छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कम्पनी में Technician है। वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी परमानंद गुप्ता के चार पुत्रों में दूसरे नम्बर के सोनू 2007 में 10वीं की परीक्षा श्री महंत राधा कृष्ण इंटर कालेज से पास की। फिर, परानपुर इंटर कालेज परानपुर से 12वीं की परीक्षा सोनू ने वर्ष 2009 में दी, लेकिन सफल नहीं हुए। 
इसके बाद सोनू छत्तीसगढ़ के रायपुर चले गये। वहां सोनू ने एक आरओ कम्पनी में Technician से सेवा शुरु की। Purvanchal24.com से बातचीत में सोनू ने बताया, आज वह कितना खुश है बता नहीं सकता। कहा, मेरा 6 साल का सपना आज पूरा होने वाला है। माता शकुन्तला देवी व पिता परमात्मा गुप्त को प्रणाम करते हुए सोनू ने कहा, आज मम्मी-पापा भी बहुत खुश है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार