बलिया में नमाज पढ़कर घर लौट रहे पिता और तीन पुत्रों पर चाकू से हमला, दो रेफर

बलिया में नमाज पढ़कर घर लौट रहे पिता और तीन पुत्रों पर चाकू से हमला, दो रेफर

सिकन्दरपुर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़कर घर लौट रहे पिता समेत चार पुत्रों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस-पास लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो लोंगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी इसराफिल अंसारी (50), सोनू (30), इब्राहिम अंसारी (26) व इसराइल (24) पुत्रगण इसराफिल जुमे की  नमाज पढ़कर वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर धक्का मुक्की हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के सेराज अंसारी उर्फ बाबर ने इब्राहिम अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया। इब्राहिम को बचाने गए पिता इसराफिल व भाई सोनू तथा इसराइल को भी चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया। हैरत की बात है कि मौके वारदात पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी बचाने के लिए आगे नही आया। और हमलावर आराम से निकल गया। चारों घायलों को ग्रामीणों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया, जहां से इसराफिल व इब्राहिम की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने हमलावर को गांव से कुछ दूरी से गिरफ्तार कर लिया। 


वर्चस्व को लेकर अक्सर होता है बवाल

निपनिया गांव में जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी नमाज को लेकर झगड़े हो चुके हैं। एक ही समुदाय के दो हिस्सों में बंटे लोग अलग अलग समय पर जुमे की नमाज अदा करते हैं। पीड़ित पक्ष के लोग पहले नमाज पढ़ते हैं जबकि हमलावर पक्ष के लोग बाद में नमाज अदा करते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो यह सारा मामला वर्चस्व को लेकर हुआ है। बहरहाल यदि पुलिस पहले सचेत हो गई होती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्