बलिया : फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

बलिया : फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही चौहान बस्ती स्थित काली स्थान के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरगद के पेड़ पर लटकता मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेंबलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और महिला की मौत, किशोरी रेफर

बताया जा रहा है कि सिंगही चौहान बस्ती धीरेन्द्र कुमार चौहान (30) पुत्र काशी चौहान मानसिक रोग से पीड़ित था। इलाज के साथ ही उसका कई स्थानों पर झाड़ फूंक कराया जा रहा था। सोमवार की तड़के ग्रामीण शौच के लिए काली स्थान की तरफ गये तो बरगद के पेड़ पर धीरेन्द्र का लटका शव देख लोग दंग रह गये। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये। धीरेन्द्र का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। धीरेन्द्र की शादी सात साल पहले ही बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निवासी बिहारी की पुत्री सुमन से हुई है। उसका एक 6 साल का पुत्र है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक