जूनियर और स्कूल्स नेशनल में स्वर्ण जीत चुके बलिया के युवा खिलाड़ी का यूपी टीम में चयन

जूनियर और स्कूल्स नेशनल में स्वर्ण जीत चुके बलिया के युवा खिलाड़ी का यूपी टीम में चयन

बलिया। भारतीय वाॅलीबाल महासंघ के तत्वावधान में रुद्रपुर (उत्तराखंड) में 11 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाली '23वीं राष्ट्रीय यूथ वाॅलीबाल चैम्पियनशिप' में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश यूथ पुरूष टीम में जनपद के पुलकित राय का चयन हुआ है। पुलकित जनपद के सोहांव गांव के निवासी हैं तथा इसके पूर्व 2020 में आन्ध्र प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं साथ ही मध्य प्रदेश में आयोजित अन्डर 19 स्कूल्स नेशनल में भी पुलकित ने स्वर्णिम सफलता हासिल की थी।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से पीलीभीत में 1 से 10 अप्रैल को संचालित 'उत्तर प्रदेश यूथ पुरूष एवं महिला वाॅलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन रुद्रपुर प्रस्थान करने वाली पुरूष एवं महिला यूथ टीम का फाइनल चयन किया गया। विदित हो कि यूथ नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उक्त पुरूष टीम के मैनेजर की भूमिका जनपद के ही नीरज राय को दी गयी है। इस तरह उक्त चैम्पियनशिप में जनपद को दोहरा प्रतिनिधित्व मिला है। 

पुलकित फिलहाल भारतीय खेल प्राधिकरण के रायबरेली छात्रावास में वाॅलीबाल का अभ्यास करते हैं। पुलकित ने वाॅलीबाल का ककहरा अपने गांव सोहांव के खेल मैदान पर ही सीखा था। पुलकित अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता पंकज कुमार राय एवं माता पूनम राय से मिलने वाले भरपूर समर्थन को देते हैं साथ ही पुलकित अपने मामा व वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील राय (वर्तमान में बीएलडब्लू वाराणसी में खेल कोटा से कार्यरत) को अपना आदर्श मानते हैं। पुलकित का कहना है कि मामा की ही प्रेरणा थी कि वाॅलीबाल की तरफ आकर्षित हुआ।

पुलकित की उक्त उपलब्धि पर जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन से नीरज राय ने कहा कि 'पुलकित राय जनपद को पूर्व में भी राष्ट्रीय फलक पर स्वर्णिम सफलता दिला चुके हैं, इस बार भी आशा है कि पुलकित प्रदेश व जनपद को गौरवान्वित करेंगे।' क्रीड़ाधिकारी बलिया डाॅ अतुल सिन्हा, सनबीम स्कूल अगरसंडा के निदेशक डाॅ अरूण सिंह 'गामा', पवन कुमार राय, अजीत कुमार राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, निरंजन राय, अशोक राय, रमेश राय, सुधांसु यादव, मंजूर अली, देवव्रत राय, अमरेंद्र राय, मनीष, शुभम राय आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनांए दीं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
बलिया : उत्तर प्रदेश की राजनीति और अर्थनीति में 'बजट' अब वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि एक भव्य 'इवेंट' बन चुका...
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत