बलिया में Road Accident : स्कूल वाहन की टक्कर से बालक की मौत
On



बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संवरूपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कूल वाहन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया है।अस्पताल में परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल था।
बताया जा रहा है कि संवरूपुर गांव निवासी पिंटू राजभर का 9 वर्षीय पुत्र अभिषेक गुरुवार की सुबह में साइकिल से कुछ सामान लेने के लिए चट्टी पर जा रहा था। इसी बीच, एक स्कूल की तेज रफ्तार मैजिक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे बालक कुछ दूर जा गिरा। घायल बालक को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...



Comments