बलिया : निकाय चुनाव को लेकर पार्टीजनों का कान फूंक गए मंत्री, विरोधियों से सतर्क रहने की दी सलाह

बलिया : निकाय चुनाव को लेकर पार्टीजनों का कान फूंक गए मंत्री, विरोधियों से सतर्क रहने की दी सलाह


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। भले ही निकाय चुनाव की तिथि का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी घेराबंदी शुरू कर दी है। वोटरों को रिझाने की होड़ में पूर्व मंत्री से लेकर मंत्री तक जुट गए हैं। रविवार को एक बार फिर इत्र और गुलाबों की नगरी सिकंदरपुर का राजनीतिक पारा चढ़ा नजर आया। 

शनिवार को सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की हुंकार के बाद यहां पहुंचे सूबे के अल्पसंख्यक और मुस्लिम वफ्फ व हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निकाय चुनाव का मंत्र दिया। हालांकि इस दौरान वे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम को लेकर बचते नजर आए। स्थानीय बीबी मैरिज हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा, बसपा और सुभासपा के छल व फरेब में न आने की सलाह दी। 

कहा कि भाजपा को जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है।निकाय चुनाव में भाजपा जिले की सारी सीटें जीतेगी, क्योंकि हमारा गठबंधन जनता से है। जनता ने सरकार के विकास कार्य और ईमानदारी को देखकर यह गठबंधन किया है। बदलते और विकसित होते सूबे को देख कर ही  रामपुर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का कार्य किया है। इस मौके पर चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा, संजय जायसवाल, प्रयाग चौहान, गणेश सोनी, जयराम पांडेय, कौशल श्रीवास्तव, डॉ उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा