बलिया : घाघरा के छाड़न में मिला युवक का शव, पिता ने दी तहरीर
On



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तम पट्टी गांव में घाघरा नदी के छाड़न में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि मेरा लड़का घाघरा नदी के छाड़न में स्नान करने के लिए गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम पट्टी निवासी अभिनव कुमार सिंह उर्फ भोला (29) पुत्र चंद्रभान सिंह कुछ दिन पहले मुंबई से आया था। वह प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तम पट्टी पर क्वॉरेंटाइन था। वहां से वह शुक्रवार के दिन करीब दस बजे एक दोस्त के साथ अमरूद खाने नाव से घाघरा नदी के छाड़न पार कर गया। उधर से लौटते समय उसके दोस्त नदी तैरकर चल आया और वह गहरे पानी में डूब गया। उसके बाद उसके साथ गया उसका दोस्त बिना बताये फरार हो गया। 24 घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो बताया कि नशे के हालत में मुझे पता नहीं चला कि वह कहां गया। करीब 36 घंटे बाद युवक का शव पानी में उतराया मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दी है।
वीरेन्द्र सिंह
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
30 Jul 2025 18:50:29
बलिया : बेसिक शिक्षा को बुलंदी देने तथा छात्रों की अंतरिक्ष एवं विज्ञान में छात्रों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य...
Comments