बलिया : सचिन का शव बरामद, मचा कोहराम
On
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-07/img-20240717-wa0015.jpg)
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम बालक दास बाबा स्थान के पास गंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण-क्रंदन व चीत्कार से मौजूद हर किसी की आंखों का कोर भींग गया था।
शहर के रामपुर उदयभान (कुंवर सिंह चौराहा के पास) निवासी सचिन गुप्ता (18) पुत्र हरेराम गुप्ता शुक्रवार को गंगा नदी के राम बालक दास बाबा स्थान के पास नहाने गया था। नहाते वक्त सचिन असंतुलित होकर गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार के लोग पहुंच गये। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद हो सका।
Tags: Ballia News
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Latest News
27 Jul 2024 10:05:57
Ballia : फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरी एवं टाटा मोटर्स के बीच खड़े ट्रक में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार...
Comments