बलिया : श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेताओं का बेमियादी अनशन जारी

बलिया : श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेताओं का बेमियादी अनशन जारी

बैरिया, बलिया। छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलित श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी, रानीगंज के छात्र नेताओं का बेमियादी अनशन बुधवार को भी जारी है। अनशन पर बैठे छात्र नेता रवि प्रताप सिंह, हरीश मौर्या व अरविंद कुमार का कहना है कि छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होने तक अनशन जारी रहेगा। 

अनशन और छात्र नेताओं की मांग के समर्थन में महाविद्यालय के दर्जनों छात्र आमरण अनशन स्थल पर जमे हुए हैं। 24 घंटे में अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट हुई है, किंतु प्रशासनिक अधिकारी उनका हालचाल लेने नहीं पहुंचे है। इस बीच श्री अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा के छात्र नेता वरुण कुमार मिश्र, अजीत मिश्रा गोलू, अंशुमान प्रताप सिंह, अभय सिंह लाखा ने सुदिष्टपुरी पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को अपना समर्थन दिया। कहा कि इस लड़ाई के लिए हम लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। अनशन के समर्थन में धनंजय पासवान, मनु कुमार, अनुज यादव, आयुष यादव, अंकित यादव, अंकुश पासवान, पप्पू शाह सहित दर्जनों छात्र शामिल हैं।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश