DM ने किया बीएसए कार्यालय का निरीक्षण, गैरहाजिर मिले दो कर्मचारी

DM ने किया बीएसए कार्यालय का निरीक्षण, गैरहाजिर मिले दो कर्मचारी


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां दो कर्मी गैरहाजिर मिले, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर बीएसए के माध्यम से देने के निर्देश दिए। 
कार्यालय पहुंचते ही जिलाधिकारी ने हाजिरी रजिस्टर मांगा। चे​क किया तो पाया कि प्रवीण कुमार यादव व कर्मेन्द्र सिंह अनुपस्थित थे। इनका कोई प्रार्थना पत्र नहीं होने पर ​उन्होंने तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कहा कि रोस्टर के हिसाब से कर्मचारियों का समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। बेसिक शिक्षा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के सम्बन्ध में भी जरूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में बरसात का पानी जमा होने की समस्या बताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि एक बड़ा गड्ढा खोदकर सोख्ता बनवा दें जिसमें पूरे कैम्पस का पानी इकट्ठा हो सके। परिसर के पास खाली पड़ी जमीन के बारे में भी जानकारी ली। 

खो-खो खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

जिलाधिकारी ने बीएसए आफिस परिसर के पास स्थित स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स हाल भी देखा। बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हाल का भी जायजा लिया। वहां मौजूद नेशनल खो—खो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खिलाड़ियों से खेल से जुड़ी बातों पर कुछ देर तक चर्चा भी की। खिलाड़ियों में पूजा पांडेय, प्रिया राजभर नेशनल टॉपर थीं, जिनकी जिलाधिकारी ने प्रशंसा कर हौसलाआफजाई किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार