बलिया : शॉर्ट सर्किट ने मचा दी तबाही, लाखों का सामान राख
On



बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगेअली मोहल्ला में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से हसरत अली की मकान में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में आभूषण, लगभग 15 से 20 हजार नकद, कपड़ा, अलमारी, तीन बक्सा, टीवी व वाशिंग मशीन समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड ने पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ भी बचाया नहीं जा सका। बेटी की शादी के लिए रखा सभी सामान जलकर राख का ढेर बन गया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 10:29:50
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...



Comments