बलिया : हत्या का मुकदमा दर्ज, मिला था मां-बेटी का शव

बलिया : हत्या का मुकदमा दर्ज, मिला था मां-बेटी का शव


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार को हुई मां बेटी का शव बरामद होने के चार दिन बाद पुलिस ने मृतका मीरा देवी के पुत्र राणा प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा के सख्त तेवर को देख पुलिस दिन रात एक कर मामले का खुलासा करने को प्रयासरत है। लेकिन मां-बेटी का शव बरामद होने के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस मृतका मीरा देवी की पुत्री मृतका गुड़िया सिंह का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। 

पुलिस की माने जल्द ही इस मामले राजफास कर लिया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं को केंद्र मानकर मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। इसमें गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदारों और अन्य मिलने जुलने वाले लोगों पर पैनी निगाह बनाई हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने इसके लिए पांच टीमों का गठन किया है, जो अपने अपने तरीके से इस मामले के राजफास व सही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हुए हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष दोकटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि हत्या किसने और क्यों किया ? प्रयास है कि इस मामले का राजफास जल्द हो।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल