बलिया : ब्याज को लेकर बवाल

बलिया : ब्याज को लेकर बवाल

बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव में ब्याज के पैसे को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। 

बताया जा रहा है उक्त गांव निवासी नंद कुमार मौर्या से बेचन छपरा गांव सिपाही मियां कुछ दिन पहले 1300 रुपया उधार लिए थे। पैसा व्याज सहित वापस करने के लिए कहा था। ज्यादा दिन बीत जाने के बाद मूलधन से ज्यादा ब्याज का पैसा हो गया। सिपाही मियां की माने तो ब्याज का पैसा ₹2000 पहले ही दिया जा चुका था। 

मूलधन कुछ दिन बाद देने की बात थी, किंतु उसका भी ब्याज के लिए दबाव बनाया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले तो मामला तू तू मैं मैं गाली गलौज से आरंभ हुआ जो कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद शांत हो गया। गुरुवार की रात्रि में दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर भी चले। पुलिस की माने तो पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही की जा चुकी है। नवरात्रि व रमजान को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार का माहौल ना बिगड़े, गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद