बलिया : पंखा का तार जोड़ते समय करंट की जद में आने से युवक की मौत
On



बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलकर गांव में रविवार की देर रात पंखा का तार जोड़ते समय करंट की जद में आने से अभिषेक राम (18) अचेत हो गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि लीलकर गांव निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र अभिषेक रविवार की देर रात पंखे का तार जोड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से जमीन पर गिर पड़ा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
17 Mar 2026 06:11:57
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...



Comments