बलिया : यह बात सुनते ही सड़क पर उतरी पब्लिक, पहुंची पुलिस

बलिया : यह बात सुनते ही सड़क पर उतरी पब्लिक, पहुंची पुलिस


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरूआरबारी चट्टी पर मंगलवार की रात 2:30 बजे घर व दुकान के सामने खड़ी बोलेरो गायब करने का चोरों ने असफल प्रयास किया। इस बीच, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त हैं। यह सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ दिख रहा हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों ने बुधवार की सुबह सड़क जाम कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने तथा इस पर लगाम लगाने की मांग शुरु कर दी। चक्का जाम की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने जामकर्ताओं को समझाने के साथ ही घटना के खुलासे के आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 

सन्तोष कुमार पांडेय का घर व कम्प्यूटर दुकान के सामने बोलोरो खड़ी थी, जिसे चोरों ने चुराने की नियत से दरवाजे का लॉक खोलकर स्टार्ट करने की कोशिश किया। बात नहीं बनी तो बोलेरो को धकेल कर कुछ दूर ले गए। कामयाबी न मिलता देख चोर गाड़ी छोड़ कर चले गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिख रहा हैं कि चोरों ने किस तरह से चोरी का प्रयास किया हैं। बुधवार की सुबह घटना होते ही लोग आक्रोशित हो, सड़क जाम कर दिये। लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश दिखा। लोग सभी घटनाओं का खुलासा करने की मांग करने लगे।

थाना प्रभारी एसआई अजय प्रताप सिंह, रामाअनुज शुक्ल, चौकी इंचार्ज रामसिंह यादव, अखिलेश पांडेय के घंटों समझाने व घटना का खुलासा करने का आश्वासन मिलने के बाद चक्का जाम समाप्त हो सका। इस मौके बबबुआ जी, महातम पांडेय, राजू पांडेय, विनोद सिंह, नरेंद्र सिंह, राजू शुक्ल, बब्लू सिंह, इंद्रजीत यादव,नीरज सिंह आदि रहे।


प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों का अवकाश संबंधी ब्योरा 25 मार्च तक मानव संपदा पोर्टल...
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन