चोरी की बाइक छुपाने के लिए सुगम है बलिया का यह स्थान : पांच बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक छुपाने के लिए सुगम है बलिया का यह स्थान : पांच बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार


बलिया। सदर कोतवाली पुलिस दो शातिर चोरों को चोरी की 05 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। एक बाइक अभियुक्तों के कब्जे से तथा चार उनकी निशानदेही पर बरामद की गई। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने धारा  411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। 

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के निरीक्षक हरेन्द्र यादव मय फोर्स ने इरशाद खान पुत्र एकलाख खान (निवासी उमरगंज, कोतवाली) व सोनू वर्मा पुत्र नारायण वर्मा (निवासी अलावलपुर, बरेसर, गाजीपुर) को बहेरी ईदगाह के पास मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की एक तथा निशानदेही पर चार मोटर साइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बाइक चुरा कर महावीर घाट के रास्ते में स्थित कीनाराम बाबा मन्दिर के पास खेतो में लगे तटबंधों के पीछे छिपाकर रखें हैं, क्योकि वहां पर काफी संख्या में लोग दाह संस्कार करने आते हैं। वहां पर पहले से ही काफी संख्या गाड़ियां खड़ी रहती हैं। किसी का कोई रोक-टोक भी नहीं होता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक हरेन्द्र यादव, एचसी राजेश राय, कां. अनिल सिंह, आसिफ जमाल मार्शल, रवि नरायन यादव मार्शल, पंकज मार्शल, हरिदयाल मार्शल शामिल रहे। 

बरामद बाइकें
UP-60 J-7463 (बजाच XCD)
UP-65 W-1626 (हिरो सुपर स्प्लेण्डर)
UP-64 3844 (पैशन प्रो)
UP-60 Q-2550 (स्प्लेण्डर प्रो.)
बिना नं0 प्लेट पैशन प्लस

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा