बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, लेकिन नहीं हो सकीं शिनाख्त

बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, लेकिन नहीं हो सकीं शिनाख्त

रेवती, बलिया। बलिया-छपरा रेलखंड के मध्य दल छपरा रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 33/41 व 33/43 के मध्य बुधवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में लग गई है। 

बुधवार की शाम छपरा से बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी के धक्के से दल छपरा रेलवे स्टेशन के पोल सं. संख्या 33/ 41 एवं 33/43 के मध्य रेल पटरी क्रॉस कर रही अज्ञात करीब 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन रेवती स्टेशन मास्टर द्वारा थाने को भेजें गये मेमो मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई। देर तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। मृतका के शरीर पर बैंगनी कलर का सफेद धारीदार समीज तथा नीले रंग का लोवर था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भीड़ हो गयी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व