बलिया में Road Accident : युवक की मौत, भाई-बहन समेत तीन रेफर

बलिया में Road Accident : युवक की मौत, भाई-बहन समेत तीन रेफर

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पश्चिम पटखौली ग्राम पंचायत में मंगलवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करने के साथ ही तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी प्रियंका कन्नौजिया (25) पुत्री नारायण कन्नौजिया, रोशन कुमार कन्नौजिया (22) पुत्र नारायण कन्नौजिया तथा गंधर्व कन्नौजिया (22) पुत्र अनिल कुमार कन्नौजिया (निवासी रुकनपुरा, कोतवाली बांसडीह, बलिया) अपने गांव पिलूई लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पश्चिम पटखौली ग्राम पंचायत में सामने से बाइक से आ रहे संजीव कुमार (25) पुत्र राजेश कुमार (निवासी हल्दी रामपुर, उभांव, बलिया) की बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने 108 नम्बर एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश