बलिया : बड़े बकायेदारों के खिलाफ एक्शन में बैंक, चौथी गिरफ्तारी से मचा हड़कम्प

बलिया : बड़े बकायेदारों के खिलाफ एक्शन में बैंक, चौथी गिरफ्तारी से मचा हड़कम्प


बलिया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक जिला शाखा ने गुरुवार से उप जिलाधिकारी के निर्देश पर 20 बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन 20 बकायेदारों पर बैंक का लगभग एक करोड़ रुपये का ऋण बकाया है। बैंक की ओर से शुक्रवार को हुई कार्यवाही में  उमाशंकर पुत्र रमेसर (निवासी हरदरपुर पोस्ट- बढवालिया) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन पर बैंक का 4 लाख बकाया है।

वहीं, गुरुवार को रवीन्द्र प्रसाद पुत्र सुदामा (निवासी पलिगरा कला), विनय पुत्र हरिहर (निवासी परिवा) व नियाज पुत्र अब्दल सत्ता (निवासी मिठवार) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन पर बैंक का नौ लाख का बकाया है। सहकारी बैंक की कारवाई से बकायेदारों में दहशत है। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बैंक की इस कार्रवाई में शाखा प्रबंधक अजय यादव व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव