बलिया : पति की मौत के कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ निकली अर्थी

बलिया : पति की मौत के कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ निकली अर्थी

बलिया। पति की मौत का सदमा पत्नी को यूं लगा कि 8 घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही मनियर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों की अर्थी एक साथ निकली और चिता को आग दी गई। घटना मनियर थाना क्षेत्र के कस्बे के उत्तर टोला का है।

50 वर्षीय आनंद सिंह की तबीयत करीब 10 दिन पहले खराब हो गयी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ लेकर चले गये। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार दोपहर बाद आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पति की मौत की जानकारी होते ही साथ में मौजूद पत्नी सरस्वती देवी (48) की हालत खराब हो गयी। उन्हें उसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन पति की मौत के करीब आठ घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। साथ में मौजूद परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ गुरुग्राम में ही कर दिया। पति पत्नी की मौत की सूचना जैसे ही पैतृक गांव मनियर पहुंंची, शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने वालों का उनके घर तांता लगा रहा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश