बलिया : दियारे से घर लौट रहा था युवक, तभी हुआ हादसा

बलिया : दियारे से घर लौट रहा था युवक, तभी हुआ हादसा


मनियर, बलिया। मनियर कस्बा स्थित नाथ बाबा मठिया के पास मंगलवार को बहेरा नाले में नाव पर चढ़ रहा एक युवक असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही एसडीएम व क्षेत्राधिकारी बांसडीह पुलिस टीम के साथ पहुंच गये और युवक की तलाश कराने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
मनियर कस्बा के वार्ड नं. 6 निवासी शेष नाथ राजभर (42) पुत्र विश्राम राजभर मनियर दियारे से घर आने के लिए नाव पर चढ़ रहा था। इसी बीच, उसका पैर फिसल गया और पानी से लबालव बहेरा नाले में डूबने लगा। लोग उसे बचाने का प्रयास किये, लेकिन सफ़लता नहीं मिली। तलाश जारी है। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News