Good News : बलिया डीएम का पहल का दिखने लगा असर

Good News : बलिया डीएम का पहल का दिखने लगा असर


बलिया। बरसात के बाद दर्जन भर कॉलोनियों में पैदा हो जा रही जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए जिलाधिकारी एसपी शाही स्वयं गंभीर हो गए हैं। उनकी पहल पर ही कुंवर सिंह चौराहा से कटहल नाले तक जा रहे नाले के रुके बहाव को बहाल कराया गया। जिलाधिकारी ने रविवार को स्वयं मौका मुआयना कर हुए कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि इस तरह की जहां कहीं भी नालों के बहाव में बाधा हो, पूरी गंभीरता के साथ दूर कर लिया जाए। 
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने जलजमाव की समस्या को तात्कालिक तौर पर कम करने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने नगरपालिका को ठोस उपाय करने के कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने कुंवर सिंह से कटहल नाले तक के बहाव में जो बाधा थी, उसको दूर कराने का निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश मिलते ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने दो जेसीबी लगाकर खुदाई कराई और नाले के बहाव को सुगम बनाया। माना जा रहा है कि नाले में तेज बहाव शुरू हो जाने से आनंद नगर, टैगोर नगर, पुलिस लाइन, पुलिस कॉलोनी, श्रीराम विहार कॉलोनी, आवास विकास कालोनी जैसी अन्य कालोनियों में जल जमाव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इस मौके पर नपा चेयरमैन अजय कुमार भी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद