बलिया : जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप की तिथि तय, खिलाड़ी यहां करायें रजिस्ट्रेशन

बलिया : जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप की तिथि तय, खिलाड़ी यहां करायें रजिस्ट्रेशन


बलिया। जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन आगामी 2 व 3 दिसंबर को किया जाना निर्धारित हुआ है। चैम्पियनशिप में जनपद की सभी पुरुष वाॅलीबाल टीमें प्रतिभाग करेंगी। महिला वर्ग की चैम्पियनशिप का आयोजन निकट भविष्य में किया जाएगा।
सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित होने वाली जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर जनपद की पुरुष वाॅलीबाल टीम का चयन किया जाएगा। उक्त टीम उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 से 25 दिसंबर तक मऊ में आयोजित 70वीं राज्य सीनियर वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में जनपद बलिया का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन बलिया से नीरज राय व प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभागिता की इच्छुक टीमें एक दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए टीमें नीरज राय (9118808217, 8004110234) व वाॅलीबाल प्रशिक्षक प्रदीप कुमार (9598130848) से सम्पर्क कर सकती है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार