बलिया : युवा शिक्षक की मौत से मचा कोहराम, चहुंओर शोक की लहर

बलिया : युवा शिक्षक की मौत से मचा कोहराम, चहुंओर शोक की लहर

बलिया। नरहरि बाबा इंटर कॉलेज कर्ण छपरा के शिक्षक तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया के जिला उपाध्यक्ष निलेश कुमार उपाध्याय (38) नहीं रहे। वे दिल की बीमारी से पीड़ित थे। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज के दौरान सोमवार की सायं चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। युवा शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवां के शिक्षक रहे हल्दी थाना क्षेत्र के उदवंत छपरा निवासी स्व. नर्वदेश्वर उपाध्याय के पुत्र निलेश कुमार उपाध्याय काफी मिलनसार व मृदुल स्वभाव के धनी थे। अचानक हृदय रोग की चपेट में आये निलेश कुमार उपाध्याय का इलाज अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

इस अप्रत्याशित घटना से पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है। परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने गतात्मा की शांति एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन दुख की घड़ी को बर्दाश्त करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्