'थप्पड़ कांड' पर बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड ; तीन BEO को नोटिस

'थप्पड़ कांड' पर बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड ; तीन BEO को नोटिस

बलिया। ब्लाक संसाधन केन्द्र चिलकहर पर 09 मार्च 2022 को आयोजित नारी चौपाल के दौरान मार-पीट की घटना से सम्बंधित वायरल वीडियो प्रकरण में बीएसए शिवनारायण सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने न सिर्फ वीडियो से सम्बंधित शिक्षक और शिक्षिका को निलंबित किया है, बल्कि जांच टीम में शामिल दो खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही सम्बंधित शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है। 

यह भी पढ़ेंबलिया : शिक्षक और शिक्षिका आमने-सामने, चार नामजद ; लगी संगीन धाराएं

गौरतलब हो कि ब्लाक संसाधन केन्द्र चिलकहर पर 09 मार्च 2022 को आयोजित नारी चौपाल था, जहां एक शिक्षिका ने एक शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बीएसए ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दो खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रावि सवन राजभर बस्ती की प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय व प्रावि डान्देपुर के सहायक अध्यापक मानवेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया हैै। 

यह भी पढ़ें : बलिया में शिक्षिका ने जड़ा सहायक अध्यापक को थप्पड़, वीडियो वायरल

निलम्बन अवधि में मानवेन्द्र सिंह को कम्पोजिट विद्यालय पाण्डेयपुर तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय को प्रावि भरथीपुर से सम्बद्ध किया है। निलम्बन अवधि में इन्हें वित्तीय नियम खण्ड- 2 भाग 2 से 4 के मूल नियम 53 को प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि देय होगी।यही नहीं, थप्पड़ कांड की आंच में तीन खंड शिक्षा अधिकारी भी आ गये है। इसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी चिलकहर वंशीधर श्रीवास्तव के अलावा खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय व धर्मेन्द्र कुमार शामिल है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा