जिला पंचायत बलिया : प्रथम श्रेणी लिपिक राजीव सिंह सस्पेंड
On



बलिया। अपर मुख्य जिला अधिकारी रमेश सिंह ने जिला पंचायत के प्रथम श्रेणी लिपिक राजीव सिंह को सस्पेंड कर उनके पटल का चार्ज कमलेश सिंह को हस्तगत करने का निर्देश दिया है। राजीव सिंह पर शासनादेश का उल्लंघन कर ठेकेदार भाई को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। शासन के निर्देश पर नियुक्ति प्राधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने राजीव सिंह को निलंबित करने का आदेश 11 सितम्बर को दिया था।
फरवरी 2019 में अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग से लिखित शिकायत की गई थी कि प्रथम श्रेणी लिपिक राजीव सिंह शासनादेश का उल्लंघन करते हुए अपने भाई के जरिये जिला पंचायत में ठेकेदारी करा रहे हैं। पद का दुरुपयोग कर उसे अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं। तकरीबन पांच माह तक चली जांच में आरोप सही पाया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शासन ने राजीव सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया था।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments