बलिया : कमिश्नर के सामने संजय ने खोला लेखपाल का राज, जांच का आदेश

बलिया : कमिश्नर के सामने संजय ने खोला लेखपाल का राज, जांच का आदेश


बांसडीह, बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने घाघरा नदी के किनारे टीएस बंधे और चांदपुर में वायरलेस सिस्टम का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कोलकला पकड़ी तर निवासी संजय बिंद ने शिकायत किया कि पिछली बार की बाढ़ में उसने नाव चलाया था, लेकिन लेखपाल ने धन नहीं देने की वजह से उनका नाम नहीं भेजा। इस वजह से उनको भुगतान नहीं हुआ। राशन नहीं मिलने की भी बात कही। इस पर मंडलायुक्त ने उप जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य को निर्देश दिया कि इस मामले की जांच करें और सच्चाई से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई भी दोषी मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री किट और तिरपाल के वितरण आदि के बारे में भी ग्रामीणों से पूछ कर सत्यापन किया। इससे पहले कमिश्नर टीएस बंधे पर कुछ दूर तक भ्रमण कर बंधे की स्थिति देखी। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंधे पर लगातार निगरानी होती रहे।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार